भोपाल के 82 कोरोना पॉजिटिव में 34 उसी स्वास्थ्य विभाग के अफसर और कर्मचारी हैं, जिनके कंधों पर कोरोना से जंग की जिम्मेदारी है। चिंता की बात ये है कि दाे दिन पहले पाॅजिटिव रिपाेर्ट मिलने के बावजूद महकमे के कोरोना अफसर घर में बने रहने की जिद पर अड़े रहे। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल, रुबी खान, उपसंचालक डॉ. वीणा सिन्हा और डॉ. उपेन्द्र दुबे की रिपोर्ट शनिवार को ही पॉजिटिव आ गई थी। फिर भी ये अस्पताल नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन के अफसर दो दिनों से अस्पताल में शिफ्ट होने की मिन्नतें कर रहे, लेकिन ये तैयार नहीं हुए। पहले दिन इन्हाेंने घराें के बाहर काेराेना पाॅजिटिव पेशेंट का पाेस्टर भी नहीं लगने दिया। इन अफसरों के हठ से हारकर जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव से गुहार लगाई। सोमवार रात को प्रमुख सचिव गोविल और डॉ. सिन्हा बंसल अस्पताल में शिफ्ट हुईं। रुबी खान को चिरायु में शिफ्ट किया गया।
63 क्षेत्रों को कैंटोनमेंट एरिया घोषित किया
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने 22 नए कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं। इनके साथ ही शहर में कंटेनमेंट एरिया की संख्या बढ़कर अब 63 हो गई। नए घोषित एरिया में बाग सेवनिया, रीगल होम्स खजूरीकलां, जानकी नगर चूना भट्टी, सलैया, पार्वती नगर कोलार, टीटी नगर पुलिस आवासीय परिसर के तीन मकान, जहांगीरबाद, 25वीं बटालियन, शिवाजी नगर, अशोका गार्डन, नुपूर कुंज, एसबीआई कॉलोनी जहांगीराबाद, नॉर्थ टीटी नगर, घरोंदा हाइट्स कोलार, ऋषि नगर चार इमली, अवधपुरी, 477 बाग सेवनिया, खनूजा इनक्लेव दाना पानी, रचना नगर और अमलतास फेज- शामिल हैं। इन एरिया में बाहरियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
भोपाल का कोरोना पॉजीटिव माता-पिता को कटनी लेकर गया, वहां दो दिन का टोटल लॉकडाउन
कटनी और 20 किमी दूर केमोर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। असल में, भोपाल मे पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी अपने माता-पिता को 2 मार्च को भोपाल से कटनी लेकर गया था। इसके बाद लौटा तो सोमवार को उसकी रिपार्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे जिले में हाईअलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही आज सुबह साढ़े 9 बजे के बाद अगले 2 दिन का टोटल लॉकडाउन लागू किया गया है। प्रशासन सख्ती दिखाते हुए सभी तरह की दुकान बंद करा दीं। इनमें दूध, किराना सब्जी तथा दवाइयों की दुकान भी शामिल हैं। लोगों से कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। यहां पर 12 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी के माता पिता भी शामिल