शहरी भारतीयों में 29% लोग चाहते हैं कि 2020 में सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर फोकस करना चाहिए जबकि 12% अर्थव्यवस्था और 11% रोजगार पर तवज्जो चाहते हैं। ऑनलाइन मार्केट रिसर्च एनालिटिक्स फर्म यूगो ने एक सर्वे किया, जिसमें यह आंकड़े सामने आए। यूगो ने 10 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच ऑनलाइन सर्वे किया, इसमें 1011 भारतीयों को शामिल किया गया। इसके अलावा दुनियाभर में फैले यूगो पैनल के 80 लाख लोगों के भी शामिल गया।
सर्वे का नतीजा: 45% मानते हैं 2019 में महिला सुरक्षा में सुधार नहीं हुआ
- सर्वे में सामने आया कि महिला सुरक्षा के मुद्दे ने रोजगार और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को पीछे छोड़ दिया। 43% पुरुषों और 48% महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अलग-अलग आयुवर्ग वाले लोगों की सोच में अंतर है। 45% ने कहा कि 2019 में महिला सुरक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ। इनमें 52% युवाओं और 40% किशोर-किशोरियों ने भी यही राय जाहिर की।
- 39% ने अर्थव्यवस्था, 35% ने राजनीतिक हालात और 35% ने रोजगार के हालात पर चिंता जाहिर की और कहा कि 2019 में इन क्षेत्रों में कोई सुधार नहीं हुआ। हालांकि, 35% ने कहा कि 2019 में तकनीकी विकास में बेहद सकारात्मक सुधार हुआ है। सर्वे में सामने आया कि 2019 में खेल और मनोरंजन जगत की घटनाओं ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन राजनीतिक घटनाओं को यहां पर भी प्राथमिकता मिली।
- जब लोगों से खेल, संस्कृति, मनोरंजन और राजनीति से जुड़ी 20 घटनाओं में चुनने को कहा गया तो अनुच्छेद 370 हटाए जाने को 28% लोगों ने सबसे महत्वपूर्ण घटना बताया। अयोध्या मामले को 18% और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को 17% लोगों ने महत्वपूर्ण माना। अंबानी वेडिंग, क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन भी इस सूची में वरीयता मिली।
- 19% भारतीयों ने कहा कि 2020 में चंद्रयान 3 सबसे बड़ी घटना होगी। 16% मानते हैं कि टी-20 वर्ल्डकप नए साल में अहम होगा। 14% ने जीडीपी, 12% ने नासा के मंगल मिशन, 10% ने भारत के स्मार्ट सिटी मिशन और 9% ने कि दिल्ली चुनाव मुख्य आकर्षण होंगे। 9% ने टोक्यो ओलिंपिक और 8% ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को आने वाले साल की अहम घटना बताया।